झील किसे कहते है


झील किसे कहते है?


आज हम झीलो के बारे मे पढेंगे। हम आपको बताऐंगे की झील क्या होती है और कितने प्रकार की होती है। आइये सबसे पहले हम जानते है कि झीले क्या होती है? 


जब हम अपने आस पास की धरती को देखते है तो पाते है कि कही तो ऊचाई है और कही निचाई, कही गढ्ढे है तो कही पर पठार और पहाड या कही टीला है भी बहूत कुछ , तो ऐसे ही कही भी और केसा भी कोई गढ्ढा हो और उसमे पानी भर जाए तो पानी से उस भरे गढ्ढे को हम झील कहते है। तो क्या अगर हम  अपने घर के सामने कोई गढ्ढा खोद दे और उसमे पानी भर दे तो क्या उसको भी झील कहेंगे? या कोई गिलास मे पानी डाल कर बोले की यह झील है, तो क्या यह झील है? या फ़िर कोई अपने खेत मे पानी भर दे तो क्या उसको हम झील कहेंगे? अब अपके दीमाग मे एक प्रशन जरूर आ रहा होगा, क्या हम तालाब को भी झील कहेंगे ? क्योकि तालाब भी तो ऐसा ही होता है, तालाब मे भी एक गगढ्ढा होता है, और उसमे भी पानी होता है, तो हम कैसे कहेंगे कि यह तालाब है या झील ? या झील भी है और तालाब भी ? या दोनो एक ही है ? अगर दोनो एक ही है तो इनका नाम अलग अलग क्यो है? या यह दोनो अलग अलग है? तो हम कैसे पता करेंगे कि यह तालाब है और यह झील? तो हम अपको झील की विस्तृत परिभाषा बताते है। मान लिजिए एक गढ्ढा है, और उसमे पानी भरा हुआ है, हमे पता लगाना है कि क्या इसको हम झील कह सकते या नही कह सकते ? तो सबसे पहले आप एक काम किजिए , आप उसमे कूद जाइए, मतलब उसमे डूबकी लगाइए और उसके अन्दर जाइए , फ़िर आपको दो बातो का ध्यान रखना है, और उनको समझना है, पहली बात यह है कि क्या पानी का तापमान लगभग वही है जो इसकी सतह पर था और पेंदे मे पानी का तापमान मे लगभग पाँच डिगृी का फ़र्क है। और एक बात का ओर ध्यान रखे कि ये सब आप गर्मी या सर्दी मे ही करे। क्योकि गर्मी या सर्दी मे ही पता चल सकता है। दूसरी बात यह है कि क्या इसके पेंदे तक सूर्ये की किरणे पहूच रही है या नही ? जमीन से घिरी  हूई ऐसी जलराशी जिसके सतह और पेंदे के तापमान मे लगभग पाँच डिगृी का फ़र्क हो और पेंदे मे सूर्य का प्र्काश न पहुँचे उसे झील कहते है। 



झीलो के प्रकार 

१. टेक्टोनिक प्लेट
२. वोलकेनिक झील
३. लेगून झील
४.ग्लेसिअल झील
५. वातज झील
६. बोलसोन झील


१. टेक्टोनिक प्लेट 

 इस प्रकार की झीले पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट की हलचल से बनी होती है. जैसे अगर हम बात करे  कशमीर की वुलर झील की, यह झील पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट की हलचल से ही बनी है।

२. वोलकेनिक झील 

वोलकेनिक का अर्थ है ज्वाला मुखी, यानी ऐसी झीले जो सुद्ध ज्वाला मुखी के गढ्ढे मे पानी भरने से होती है। उनको वोलकेनिक झील कहते है। लोनार झील , वोलकेनिक झील क एक उदाहरण है।

३. लेगून झील 

 नदी के पानी के साथ मिट्टी भह कर आती है, यह मिट्टी नदियो के मूहानो पर लगातार जमती रहती है। इसके फ़लस्वरुप पानी की कुछ हिस्सा अन्य पानी से अलग हो जाता है, पानी का यह अलग हिस्सा झील का निर्मान करता है। इस प्रकार की झीले लेगून झील कहलाती है। इसका उदाहरण चिल्का झील है, यह उडिसा मे स्थित है, यह भारत की सबसे बडी झील का उदाहरण है।

४. ग्लेसिअल झील 

 बर्फ़ के बडे पिंड को ग्लेसिअल कहते है। यह धरती के बढते तापमान के कारण धीरे - धीरे पिघलते रहते है और वहा झील बन जाती है। इसका उदाहरण है भीमताल झील ।
भीमताल झील एक ग्लेसिअल झील है। यह उत्तराखण्ड मे स्थित है।

५. वातज झील 

इसका निर्माण वायु अप्र्दन से बने गढ्ढे मे बारिस का पानी भरने से होती है, इसका  उदाहरण है डीडवाणा झील और पचपदरा झील.

६. बोलसोन झील​

 जब आस पास बहूत सी पहाडिया हो और बारिश आदि का पानी उनके बीच इक्ठा हो जाता जाए, तो वहा झील बन जाती है, इसका एक उदाहरण राजस्थान की साभर झील है।

झीलो से सम्बधित जरूरी बाते ( विश्व)

प्यारे बच्चो, क्या आप जानते हो विश्व की सबसे बडी झील कोन सी है? और वह कहा पर स्थित है? और वह कितनी बडी है? तो बच्चो विश्व की सबसे बडी झील कैस्पियन सागार झील है, यह झील विश्व कि सबसे बडी झील है, कैस्पियन सागार झील ३,७१,००० वर्ग किलोमीटर मे फ़ैली हुई है। यह ईरान , रूस , कजाक्सितान और तुर्कीस्तान के बीच मे स्थित है। कैस्पियन सागार झील खारे पानी की झील है। अगर हम बात करे मीठे पानी की झील की, कि विश्व की सबसे बडी मीठे पानी की झील कोन सी है? तो बच्चो विश्व की सबसे बडी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है, सुपीरियर झील अमेरिका मे स्थित है। इसके बाद विश्व की सबसे गहरी झील की बात करे तो वो कोन सी है? और  विश्व की सबसे गहरी झील कहा स्थित है? वह कितनी बडी है? बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी झील है। बैकाल झील १६४२ मिटर गहरी है। इसके बाद विश्व की खारी झील कौन सी है? असल झील (जबूती) विश्व की सबसे  खारी झील है। 
 क्या आप जानते हो समुंद्र तल से  विश्व  की सबसे ऊँची झील टिटिकाका झील है, टिटिकाका झील समुंद्र तल से विश्व  की सबसे ऊँची झील है। इसका उलटा करे तो  विश्व  की सबसे नीची झील कोन सी है? तो  विश्व  की सबसे नीची झील मृत सागर झील है। मृत सागर झील एक लवणीय झील है। इसी कारण  मृत सागर झील के आस पास पैड -पौधे नही पेदा हौते है। यह झील इतनी ज्यादा लवणीय है कि पैड -पौधो का तो नाम ही नही है।और इस झील की एक खास बात यह है कि अगर इसमे कोई कुछ डालता है तो वह डूबती नही है। अब चाहे तो आप कील डाल लो या बहूत बडा पत्थर या फ़िर आप खुद उसमे कूद जाओ लेकिन इसके अन्दर कोई नही जाता, हर वसतू तेरती रेह्ती है और तो और आप भी इसमे तेरने लगोगे। इसके आस पास कोई भी पैड -पौधे न होने के कारण इसका नाम मृत सागर झील रखा गया है।


 झीलो से सम्बधित जरूरी बाते (भारत)

क्या आप जानते है कि भारत की सबसे बडी झील कोन सी है और यह कहा स्थित है? चिलका झील भारत की सबसे बडी झील है और यह उडिसा मे स्थित है। चिलका झील खारे पानी की झील है। 

क्या आप जानते है कि भारत की सबसे बडी मीठे पानी की झील कोन सी है और यह कहा स्थित है? वुलर झील भारत की सबसे बडी मीठे पानी की झील है। वुलर झील जम्मू और कशमिर मे स्थित है।
इसके बाद हम पढेंगे कि भारत की सबसे  ऊची  झील कोन सी है ? चोलामु झील भारत की सबसे  ऊची  झील है। चोलामु झील भारत के सिक्किम राज्य मे स्थित है। चोलामु झील की ऊचाई समुंद्र तल से ५३३० मीटर है। अब हम बात करते है मानव निम्रित झीले, ऐसिया की सबसे बडी कृत्रिम मीठे पानी की झील गोविन्द सागर झील है। गोविन्द सागर झील भारत के हिमाचल राज्य मे स्थित है





Post a Comment

Previous Post Next Post