जम्मू और कश्मीर

कृष्णसर झील​

सबसे पहले हम बात करते है कृष्णसर झील  की, कृष्णसर झील का अर्थ होता है कृष्ण का सरोवर । यह झील भारत के जम्मू और कश्मीर के गान्दरबल जिले के सोनमर्ग कस्बे के पास स्थित है। यह एक पर्वतीय झील है। क्या आप जानते हो इस झील की लम्बाई और चौडाई कितनी है? कृष्णसर झील की लम्बाई ०.९५ किलो मीटर है और  चौडाई ०.६ किलो मीटर है। अब आप अन्दाजा लगा सकते हो कि कृष्णसर झील कितनी बडी है। क्या आप जानते हो इस झील के पास कोन सी झील है? कृष्णसर झील के पास विशनसर झील है। कृष्णसर झील की तुलना विशनसर झील से की जाती है। कृष्णसर झील बहूत ही सून्दर झील है, या कुछ अलग शब्दो मे बोले तो कृष्णसर झील बहूत ही सून्दर पर्वतीय झील है। पर्वत से एक प्र्शन याद आया , क्या आप जानते हो इस झील के पीछे कोन सा  पर्वत है? कृष्णसर झील के पीछे विष्णु पर्वत है, एक बात बताना भूल गया कि कृष्णसर झील की तुलना विशनसर झील से क्यो की जाती है, कृष्णसर झील की तुलना विशनसर झील से इसी  लिए की जाती है क्योकि कृष्णसर झील का रंग कुछ कुछ हरा है और विशनसर झील का रंग बहुत नीला है, इन दोनो झील मे ट्राउट मछली पायी जाती है, हम अपको बता दे कि ट्राउट मछली भारत की नही है, ट्राउट मछली को युरोप से लाया गया था, और भारत की झीलो और नदियो मे छोड दिया गया।जिससे लोग इसका पालन कर सके और इन मछली को खा कर आंनद ले सके। इस झील के आस पास खाफ़ी खुले घास के मैदान है, जहा पर लोग अपनी भेड और बकरी को चराते है। यहा पर सर्दियो मे बहुत बर्फ़ पडती है, और झील भी जमने लगती है।


कौसरनाग झील

कौसरनाग झील भी काफ़ी बडी झील है, कौसरनाग झील को विष्षणुपाद झील भी कहा जाता है, कौसरनाग झील जम्मू और कश्मीर मे पायी जाती है, यह झील जम्मू और कशमीर के कुलगाम जिले मे पायी जाती है। इस जिले मे पीर पंजाल पर्वत श्रेणी पर यह झील है। क्या आप जानते है कि कौसरनाग झील कितनी बडी है? कौसरनाग झील की लम्बाई लगभग ३ किलो मीटर है और चौडाई लगभग २ किलो मीटर है।


गंगाबल झील​

गंगाबल झील एक बहुत ही सुंदर और साफ़ झील है, क्या आप जानते हो इसका नाम गंगाबल झील क्यो है? चलिये हम बताते है कि इसका नाम गंगाबल झील क्यो है और इसको गंगाबल झील क्यो कहा जाता है, हिन्दू मान्य्ता के अनुसार इस झील को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है, इसको गंगा नदी के जल के अनुसार इस के जल को भी उतना ही पवित्र माना जाता है लोग यहा पर धार्मिक पूजा करते है, और मृत लोगो की अस्थिया विसर्जित करते है, गंगाबल झील को गंगबल झील भी कहा जाता है। गंगाबल झील ,जम्मू और कश्मीर मे पायी जाती है, यह झील जम्मू और कश्मिर के अन्दर एक गान्दरबल नाम का जिला है, इस जिले मे हरमुख पर्वत के नीचे यह झील पायी जाती है, गंगाबल झील एक  पर्वतीय झील है।  क्या आप जानते है कि गंगाबल झील कितनी बडी है गंगाबल झील  की लम्बाई २.५० किलो मीटर है और चौडाई लगभग १ किलो मीटर है। क्या आप जानते हो इस झील का पानी कहा से आता है? गंगाबल झील मे पानी आस पास के झरनो और पिघलती हुई बर्फ़ से आता है।


गाडसर झील 

गाडसर झील एक स्वच्छ पर्वतीय झील है, यह झील बर्फ़ के पिघलने से बनती है,अब हम आपको बतायेंगे की गाडसर का मतलब क्या होता है? कश्मीरी भाषा मे गाड का मतलब होता है मछली और सर का मतलब होता है सरोवर , इसका मतलब गाडसर झील का अर्थ होता है मछलियो  का  सरोवर। क्या आप जानते है कि गाडसर झील को येमसर झील भी कहा जाता है, येमसर का मतलब होता है मृत्यू की झील । येम शब्द, जो मृत्यू के देवता यम है उनका दूसरा रूप है। इस झील के आस पास के जो लोग है जो अपने भेड और बकरी को चराने के लिए लाते है, उनका यह मानना है कि इस झील के अन्दर एक बहुत खतरनाक जीव रहता है, और कोई जीव जैसे भेड और बकरी  इस झील के किनारे जाते है तो वह खतरनाक जीव भेड और बकरी को झील के अन्दर खीच लेता हैऔर मार कर खा भी जाता है। यहा तक की इनशानो को भी नही छोडता है। इस झील से निकलने वाला पानी आगे जाकर किशनगंगा की एक उपनदी बनाती है, क्या आप जानते है कि यह झील है कहा ? यह झील भारत के जम्मू और कश्मीर के गान्दरबल जिले के सोनमर्ग कस्बे के पास है। क्या आप जानते है कि गाडसर झील कितनी बडी है गाडसर झील  की लम्बाई ०.८५ किलो मीटर है और चौडाई लगभग ०.७६ किलो मीटर है। गाडसर झील ३६०० मीटर पर स्थित है।

डल झील

डल झील भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी झील है, डल झील कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है यह झील बहुत प्रसिद्ध झील है डल झील तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है यह झील 26 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है इस झील की खास बात यह है कि इस झील में कश्मीर घाटी की बहुत सारी झीले डल झील में आकर मिलती है  क्या आप जानते हैं इस झील के प्रमुख जलाश्य कौन-कौन से है ? गगरीबल , लोकुट  दल, बोड डल तथा नागिन यह चार प्रमुख जलाश्य हैं, भारत के अंदर डल झील को सबसे सुंदर झीलो में बताया जाता है रूप लंक द्वीप लोकुट के बीच में स्थित है और सोनालंक द्वीप बोड डल जलधारा के मध्य में स्थित है अगर पूरे भारत में कोई जम्मू कश्मीर आता है तो इन जिलों को देखे बिना कोई नहीं जाता  है डल झील की गहराई 6 मीटर है और इसकी जल क्षमता ९८३०००० घन मीटर है

मानसबल झील
मानसबल झील एक पर्वतीय झील है जो जम्मू कश्मीर के राज्य श्रीनगर में स्थित है श्रीनगर के उत्तर की तरफ यह पर्वतीय झील पाई जाती है इस झील के आस-पास 3 बस्तियां पाई जाती है जरोकबल कीन्डाबल और गांदरबल यह तीन बस्तियां मानसबल झील के आसपास पाई जाती है इसका जो पानी है वहां इस झील के किनारे कमल के फूल भी लगे हुए हैं इस झील की लंबाई 5 किलोमीटर बताई जाती है और चौडाई 1 किलोमीटर है इस झील की गहराई 13 मीटर है जो जम्मू कश्मीर की सबसे गहरी झील बताई जाती है इस झील की औसत गहराई 4.5 मीटर है इस झील को मीठे पानी की झील भी कहा जाता है




Post a Comment

Previous Post Next Post